Since: 23-09-2009
भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच हुई नई ट्रेड डील का मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस द्विपक्षीय व्यापार समझौते से अनेक वस्तुएं सस्ती होंगी और इसका लाभ मध्यप्रदेश सहित देश के सभी राज्यों को मिलेगा। सीएम ने इसे भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक मजबूत और दूरदर्शी कदम बताया, जो आयात घटाने और निर्यात बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यूरोपियन यूनियन के साथ यह ट्रेड डील भारत की आर्थिक मजबूती को नई दिशा देगी। उनका कहना है कि वैश्विक स्तर पर आर्थिक अस्थिरता और टैरिफ वॉर जैसे हालात के बीच यह समझौता भारत के लिए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है और घरेलू उद्योगों को भी इससे प्रोत्साहन मिलेगा।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस डील से देशभर में उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और राज्यों की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से भारत तेजी से विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है और भारत–यूरोपियन यूनियन ट्रेड डील इस लक्ष्य की दिशा में एक प्रभावी और निर्णायक कदम साबित होगी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |