Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भोपाल में 20% तक बढ़ सकते हैं प्रॉपर्टी रेट, कई इलाकों में बढ़ी खरीद-फरोख्त
Bhopa , Property rates, up to 20%,  increased buying , selling , many areas.

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रॉपर्टी रेट एक बार फिर बढ़ने की तैयारी है। शहर और जिलेभर में संपत्तियों के दाम 15 से 20 फीसदी तक बढ़ाए जाने की संभावना है। पंजीयन विभाग ने उन क्षेत्रों का रिकॉर्ड राजस्व विभाग से मांगा है, जहां हाल के महीनों में तय गाइडलाइन से अधिक कीमत पर रजिस्ट्रियां हुई हैं। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर वित्तीय वर्ष 2026-27 की नई कलेक्टर गाइडलाइन तय की जाएगी।

 

बताया जा रहा है कि उप जिला मूल्यांकन समिति की बैठक हाल ही में प्रस्तावित थी, लेकिन अब जल्द ही इसे आयोजित कर नए दामों पर चर्चा की जाएगी। प्रस्ताव को अंतिम रूप देने के बाद जिला मूल्यांकन समिति को भेजा जाएगा। इस बीच रजिस्ट्रेशन और राजस्व विभाग द्वारा जिलेभर में सर्वे जारी है और हुजूर, कोलार व बैरसिया तहसील में पटवारियों से रिकॉर्ड जुटाया जा रहा है, ताकि अधिक कीमत पर हुई रजिस्ट्रियों को दर बढ़ोतरी का आधार बनाया जा सके।

 

भोपाल के कई इलाकों में प्रॉपर्टी की बिक्री तेजी से बढ़ी है। कटारा हिल्स, अवधपुरी, खजूरी कलां, मिसरोद, कोलार, नर्मदापुरम रोड, रातीबड़, नीलबड़, अयोध्या बायपास, रायसेन रोड, करोंद, बिलखिरिया, लांबाखेड़ा, मुगालिया छाप, ईंटखेड़ी, गांधी नगर, जेल रोड सहित नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में खरीद-फरोख्त जोरों पर है। इन इलाकों में बढ़ती मांग और विकास कार्यों को देखते हुए प्रॉपर्टी रेट बढ़ने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

Priyanshi Chaturvedi 28 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.