Since: 23-09-2009
छत्तीसगढ़ में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को कंट्रोल रूम से वर्चुअल माध्यम के जरिए नए साइबर थाने का उद्घाटन किया। इस थाने के जरिए ऑनलाइन ठगी, डिजिटल धोखाधड़ी और सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नए साइबर थाने के सुचारु संचालन के लिए पुलिस विभाग ने 20 पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय द्वारा जारी आदेश के अनुसार इसमें 1 निरीक्षक (TI), 1 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 4 प्रधान आरक्षक, 12 आरक्षक और 2 महिला आरक्षक शामिल हैं। सभी कर्मियों को तबादले के माध्यम से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस प्रशासन के मुताबिक, साइबर थाने में ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, हैकिंग, डिजिटल लेन-देन में ठगी और सोशल मीडिया के दुरुपयोग जैसे मामलों की गहन जांच की जाएगी। इसके साथ ही पीड़ितों को त्वरित सहायता और न्याय दिलाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि इस पहल से आम नागरिकों का डिजिटल सुरक्षा पर भरोसा बढ़ेगा और साइबर अपराधियों में कानून का डर पैदा होगा।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |