Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पश्चिमी विक्षोभ का असर, उत्तरी छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
 Chhattisgarh,  western disturbance, rain ,  thundershower alert , issued

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बुधवार को उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है। वहीं राजधानी रायपुर सहित मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में दिनभर धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है। अगले 24 घंटे सरगुजा संभाग में न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तीन दिनों में तापमान 1 से 3 डिग्री तक गिर सकता है।

 

मौसम में आए इस बदलाव से प्रदेश के लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली है। सुबह और रात में ठंड का असर बना हुआ है, जबकि दिन के समय धुंध के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में ठंड कम होने से दिन का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की स्थिति भी बन सकती है।

 

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रायपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 11 डिग्री रहा, जबकि राजनांदगांव सबसे गर्म रहा, जहां पारा 31.5 डिग्री तक पहुंच गया। विभाग ने बादल गरजने वाले इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Priyanshi Chaturvedi 28 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.