Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
जशपुर जिले में सड़क निर्माण के लिए 4.62 करोड़ रुपये स्वीकृत
 Jashpur ,  4.62 crore rupees , approved , road construction

छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग ने राज्य के रजत जयंती महोत्सव के विशेष अवसर पर कई अहम सड़क निर्माण कार्यों को मंजूरी दी है। इसी कड़ी में जशपुर जिले के विकासखंड कांसाबेल अंतर्गत गड़ैरटोली से जामुंडा–कटंगखार पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 4 करोड़ 62 लाख 80 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। लगभग 4.50 किलोमीटर लंबी इस सड़क में पुल-पुलियों का निर्माण भी शामिल है, जिससे क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

 

इस सड़क के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को बेहतर और सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। यह मार्ग क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसके जरिए आसपास के गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और दैनिक आवागमन आसान होगा। शासन का उद्देश्य है कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में भी बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

 

वहीं रजत जयंती के अवसर पर धमतरी जिले में भी दो सड़कों के निर्माण के लिए कुल 16 करोड़ 04 लाख 15 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इनमें मेघा से खैरझिटी मार्ग के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए 10.39 करोड़ रुपये तथा भोथली–मेंढ़रका मार्ग के निर्माण के लिए 5.64 करोड़ रुपये शामिल हैं। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में आवागमन और अधिक सुगम होगा और विकास को गति मिलेगी।

Priyanshi Chaturvedi 28 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.