Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक बदलाव की चर्चाएं
Mumbai ,death , f Ajit Pawar, discussions , political change, Maharashtra

अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र का डिप्टी मुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे और सुनील तटकरे ने सुनेत्रा से मुलाकात की है। सुनेत्रा फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं और अब वे अजित पवार की बारामती सीट से चुनाव लड़ सकती हैं।

 

वहीं, एनसीपी अध्यक्ष पद के लिए प्रफुल्ल पटेल के नाम पर भी चर्चा है। इस प्रस्ताव पर एनसीपी के नेता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा एनसीपी के शरद गुट के साथ विलय की भी संभावनाओं पर बातचीत हो रही है, जिससे पार्टी में संतुलन बनाने की कोशिश की जा रही है।

 

अजित पवार का बुधवार को बारामती एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश में निधन हो गया। हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू समेत पांच लोगों की मौत हुई। केंद्रीय एविएशन मंत्री राम मोहन नायडू ने बताया कि लैंडिंग के दौरान रनवे स्पष्ट नहीं दिखाई देने पर पायलट ने विमान को ऊंचाई पर वापस लिया, लेकिन दूसरी कोशिश में विमान रनवे से पहले गिर गया और आग लग गई। विमानन कंपनी VSR वेंचर्स ने बताया कि पायलट के पास 16,000 घंटे और को-पायलट के पास 1,500 घंटे का फ्लाइंग अनुभव था और विमान में कोई तकनीकी खामी नहीं थी।

Priyanshi Chaturvedi 29 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.