Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
नगर निगम की सख्त कार्रवाई: 58 अवैध कॉलोनियां चिन्हित
Gwalior  , Strict action , Municipal Corporation,  58 illegal , colonies identified

 

नगर निगम सीमा क्षेत्र में बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ निगम प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। नगर तथा ग्राम निवेश विभाग और नगर निगम की अनुमति के बिना कॉलोनाइजर सड़क, सीवर और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं का निर्माण करा रहे थे। इस पर रोक लगाते हुए निगम अमले ने मौके पर पहुंचकर अवैध विकास कार्यों को हटाने की कार्रवाई की।

 

भवन अधिकारी राजू गोयल ने बताया कि निगमायुक्त संघ प्रिय और अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव के निर्देश तथा नगर निवेशक महेंद्र अग्रवाल के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है। पहले चरण में नगर निगम क्षेत्र की 58 अवैध कॉलोनियों को चिन्हित किया गया है। इसी क्रम में बुधवार को ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा के वार्ड 61 अंतर्गत ग्राम जिरैना में करीब 9.13 हेक्टेयर भूमि पर विकसित की जा रही चार अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई की गई।

 

जांच में सामने आया कि साई धाम डवलपर्स सहित कई लोगों द्वारा बिना किसी वैधानिक अनुमति के कॉलोनी विकसित की जा रही थी, जहां सड़क, सीवर लाइन और विद्युत पोल का निर्माण कराया जा रहा था। निगम टीम ने सभी अवैध निर्माण हटाते हुए आगे किसी भी तरह का निर्माण न करने की सख्त चेतावनी दी। कार्रवाई के दौरान भवन निरीक्षक उत्पल सिंह भदौरिया, मदाखलत अधिकारी शैलेंद्र सिंह चौहान और पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा, जिससे पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

Priyanshi Chaturvedi 29 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.