Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
CM साय देंगे 361 करोड़ की सौगात, नारायणपुर जिले को मिलेगा विकास का बड़ा फायदा
CM , Rs 361 crore, Narayanpur district , development benefits.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 30 और 31 जनवरी को नारायणपुर जिले के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में ₹361 करोड़ से अधिक की लागत वाले विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन योजनाओं से अबूझमाड़ क्षेत्र समेत पूरे नारायणपुर जिले में सड़क, आधारभूत संरचना, सार्वजनिक सुविधाओं और सामाजिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

 

मुख्यमंत्री 30 जनवरी को दोपहर 1 बजे तहसील हेलीपैड पहुंचेंगे और गढ़बंगाल घोटुल में पद्मश्री हेमचंद मांझी, पद्मश्री पंडिराम मंडावी, बटलूराम मतारा सहित समाज प्रमुखों से संवाद करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बस सेवा से कुरुस्नार गांव जाएंगे, जहां वे पीडीएस दुकान का निरीक्षण करेंगे, स्कूल में बच्चों से बातचीत करेंगे और महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों को सहायता राशि वितरित करेंगे। यह दौरा सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने का अवसर होगा।

 

कुरुस्नार के बाद मुख्यमंत्री शांत सरोवर (बिजली) पहुंचकर बोटिंग और कयाकिंग सुविधाओं का शुभारंभ करेंगे और बाइकर्स इवेंट में शामिल होकर पर्यटन और युवाओं को प्रोत्साहित करेंगे। इसके बाद हाई स्कूल नारायणपुर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन-शिलान्यास, बस्तर पंडुम का जिला स्तरीय आयोजन, परियोजनाओं के अनुबंध, हितग्राहियों को सामग्री वितरण, मल्लखंब प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का संबोधन और ड्रोन शो भी आयोजित किया जाएगा।

Priyanshi Chaturvedi 29 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.