Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
MP Weather Alert: 40 से ज्यादा जिलों में तीन दिन तक बारिश
 MP,  Weather Alert: Rain , 40 districts , three days

मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 31 जनवरी से अगले तीन दिनों तक प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिसके चलते भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित कई संभागों में लगातार बारिश होने की संभावना है। वहीं प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में घना कोहरा भी बना हुआ है, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, बीते कुछ दिनों से लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं, जिससे हवा की दिशा बार-बार बदल रही है। उत्तर भारत में हुई बर्फबारी के बाद ठंडी हवाओं ने मध्य प्रदेश में प्रवेश किया, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अब इसी सिस्टम के कारण 31 जनवरी से 2 फरवरी तक प्रदेश में बारिश का दौर देखने को मिलेगा। शुक्रवार को भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर समेत 24 जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहा।

 

तीन दिन तक अलग-अलग जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 31 जनवरी को ग्वालियर, विदिशा, छतरपुर, टीकमगढ़, शिवपुरी समेत कई जिलों में बारिश के आसार हैं। 1 फरवरी को भोपाल, रीवा, सागर, सीहोर और आसपास के जिलों में पानी गिर सकता है। वहीं 2 फरवरी को भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर सहित नर्मदापुरम, शहडोल, सिंगरौली और मालवा-निमाड़ के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Priyanshi Chaturvedi 30 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.