Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
CM मोहन यादव ने किया पशुपतिनाथ लोक का लोकार्पण
Mandsaur , CM Mohan Yadav , inaugurated Pashupatinath Lok

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मंदसौर स्थित भगवान पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में 25 करोड़ रुपये की लागत से बने ‘पशुपतिनाथ लोक’ का लोकार्पण किया। इसे एमपी का दूसरा ‘मंदिर लोक’ बताया जा रहा है। इससे पहले उन्होंने मल्हारगढ़ में आयोजित अन्नदाता सम्मान समारोह में प्रदेश के 1 लाख 17 हजार किसानों के खातों में भावांतर भुगतान योजना के तहत 200 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 65 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया।

 

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गरीबों की बात की, लेकिन उनके लिए कुछ किया नहीं, इसलिए जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया। उन्होंने कहा कि 2028 का चुनाव आने वाला है और कांग्रेस को फिर से घर बैठने के लिए तैयार रहना चाहिए। सीएम ने कहा कि किसानों को सम्मान निधि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिली और सरकार सोयाबीन के साथ सरसों व मूंगफली को भी भावांतर योजना में शामिल करने की दिशा में काम कर रही है।

 

मुख्यमंत्री ने मंदसौर को सौभाग्यशाली जिला बताते हुए कहा कि यहां भगवान पशुपतिनाथ का विशेष आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि लहसुन, औषधीय मसालों, दूध और सब्जियों के उत्पादन से मंदसौर ने देशभर में पहचान बनाई है। किसानों की मेहनत से क्षेत्र में बंपर उत्पादन हो रहा है और सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सांसद सुधीर गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Priyanshi Chaturvedi 30 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.