Since: 23-09-2009
गृहमंत्री अमित शाह ने नॉर्थ परगना के बैरकपुर में कहा कि पश्चिम बंगाल में TMC की सरकार घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है और राज्य के लोग इसे उखाड़ फेकेंगे। शाह ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची से घुसपैठियों को हटाना जरूरी है और जो बचे रह जाएंगे, उन्हें भाजपा का मुख्यमंत्री हटाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि साल 2026 TMC को 'टाटा-बाय-बाय' कहने का साल होगा।
शाह ने रैली में कहा कि TMC अब कम्युनिस्टों से भी आगे निकल गई है। उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि 2024 में मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने और इसके बाद आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल, हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और बिहार में बीजेपी/एनडीए सरकारों की जीत हुई। शाह ने बंगाल में वंदे मातरम् के विरोध और आनंदपुर में मोमो फैक्ट्री में आग लगने की घटनाओं का जिक्र करते हुए जिम्मेदारों को अप्रैल में बीजेपी सरकार आने के बाद चुन-चुनकर जेल भेजने की चेतावनी भी दी।
अमित शाह दो दिन के पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। शुक्रवार रात कोलकाता पहुंचे शाह ने बैरकपुर में रैली की और अगले दिन बागडोगरा में उत्तर बंगाल के पार्टी नेताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की। यह राज्य में उनका एक महीने के अंदर दूसरा दौरा है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव कुछ महीनों में होने हैं, और शाह की यह रैलियां पार्टी की तैयारियों और जनसमर्थन जुटाने की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |