Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
रायपुर में DGGI की बड़ी कार्रवाई
Major, action, DGGI, Raipur

डायरेक्टरेट जनरल ऑफ गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स इंटेलिजेंस (DGGI) की रायपुर ज़ोनल यूनिट ने फर्जी इनवॉइस के जरिए बड़े पैमाने पर GST चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए कारोबारी संतोष वाधवानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 29 जनवरी की रात करीब 9 बजे रायपुर से हिरासत में लिया गया। जांच में सामने आया है कि इस मामले में करीब ₹14 करोड़ की टैक्स चोरी की गई।

 

DGGI की शुरुआती जांच के अनुसार, आरोपी ने लगभग ₹80 करोड़ के फर्जी इनवॉइस जारी किए थे। इन इनवॉइस के आधार पर बिना किसी वास्तविक सामान या सेवा की आपूर्ति किए गलत तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का दावा किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि संतोष वाधवानी अपने बेटे के नाम पर पंजीकृत फर्म ‘मेसर्स विजय लक्ष्मी ट्रेड कंपनी’ के जरिए यह फर्जीवाड़ा कर रहा था।

 

DGGI अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई इंटेलिजेंस इनपुट और डेटा एनालिटिक्स के आधार पर की गई। आरोपी को CGST एक्ट, 2017 की धारा 69 के तहत गिरफ्तार किया गया है और धारा 132 के अंतर्गत दंडनीय अपराध का मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद संतोष वाधवानी को रायपुर जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में रायपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया।

Priyanshi Chaturvedi 31 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.