Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
गांधी की पुण्यतिथि पर खुलीं शराब दुकानें
Major action by DGGI in Raipur

बालोद जिले में पहली बार महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शराब दुकानें खुली रहने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन से दुकानों को बंद कराने की मांग की। विरोध के दौरान शहर की एक अंग्रेजी शराब दुकान को कुछ घंटों के लिए बंद कराया गया, हालांकि बाद में उसे फिर से खोल दिया गया, जबकि जिले की देशी शराब दुकानें पूरे दिन खुली रहीं।

 

कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि वर्षों से गांधी की पुण्यतिथि पर शुष्क दिवस घोषित रहता आया है, लेकिन भाजपा सरकार ने इस परंपरा को खत्म कर दिया है। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकडे ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि सरकार महात्मा गांधी के विचारों को मानती, तो इस दिन शराब दुकानें बंद रखी जातीं। उन्होंने इसे गांधीवादी मूल्यों के खिलाफ बताया।

 

जिला आबकारी अधिकारी वायके द्विवेदी ने बताया कि नई आबकारी नीति 2025–26 के तहत 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शुष्क दिवस का प्रावधान नहीं रखा गया है, जिसके चलते जिले की सभी 20 शराब दुकानें—अंग्रेजी, देशी और प्रीमियम—खुली रहीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पहले घोषित शुष्क दिवस को नई नीति में हटा दिया गया है।

Priyanshi Chaturvedi 31 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.