Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
CM साय की नक्सलियों से अपील हिंसा छोड़ें सरकार करेगी पूरी चिंता
CM , Sai,  appeals,  Naxalites, give violence, government , care

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले से नक्सलियों से हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की है। दो दिवसीय प्रवास पर नारायणपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि गोली और हिंसा की भाषा से न तो क्षेत्र का विकास हुआ है और न ही किसी का भला हुआ है। उन्होंने नक्सलियों से शांति और विकास के रास्ते को अपनाने का आग्रह किया।

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद के पूर्ण खात्मे के लिए 31 मार्च 2026 की समयसीमा तय की है। सरकार ने एक प्रभावी और मानवीय पुनर्वास नीति लागू की है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण के लिए अभी भी समय है और जो नक्सली सरेंडर करेंगे, सरकार उनकी पूरी जिम्मेदारी लेगी।

 

 

सीएम साय ने कहा कि पहले जो नक्सली अबूझमाड़ हाफ मैराथन जैसे आयोजनों का विरोध करते थे, वे आज आत्मसमर्पण के बाद इन्हीं कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। बस्तर ओलंपिक में भी आत्मसमर्पित नक्सलियों की सक्रिय भागीदारी सरकार की नीति की सफलता को दर्शाती है। उन्होंने दोहराया कि सरकार का संदेश स्पष्ट है—हिंसा नहीं, विकास और सम्मानजनक जीवन का रास्ता अपनाएं।

Priyanshi Chaturvedi 31 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.