Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
केंद्रीय बजट 2026 में एमपी पर मेहरबानी, 1.40 लाख करोड़ से विकास को मिलेगी रफ्तार
 Union Budget 2026, Madhya Pradesh, Rs 1.40 lakh crore , boost development

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026 को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के लिए अत्यंत लाभकारी बताया है। उन्होंने कहा कि राज्यों के लिए प्रस्तावित 1 लाख 40 हजार करोड़ रुपये के अनुदान से मध्यप्रदेश को बड़ा लाभ मिलेगा, खासकर मालवा–निमाड़ क्षेत्र को। सीएम ने कहा कि बजट में गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं पर विशेष फोकस किया गया है, जिससे प्रदेश में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

 

सीएम मोहन यादव ने बजट को दूरदृष्टि वाला और विकासोन्मुख बताते हुए कहा कि इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, तकनीक और सामाजिक सुरक्षा को मजबूती दी गई है। उन्होंने 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के विकास और शहरी आर्थिक क्षेत्रों पर अगले पांच वर्षों में 5000 करोड़ रुपये खर्च किए जाने के प्रावधान की सराहना की। साथ ही हर जिले में महिला छात्रावास निर्माण और जिला अस्पतालों के उन्नयन को सभी वर्गों के लिए राहतकारी कदम बताया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वस्त्र उद्योग सेक्टर में सुधारों पर जोर दिए जाने से मध्यप्रदेश को विशेष लाभ होगा। छोटे करदाताओं को दी गई राहत की भी उन्होंने प्रशंसा की। सीएम डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय बजट 2026-27 के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताते हुए प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी अभिनंदन किया।

Priyanshi Chaturvedi 1 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.