Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
Union Budget 2026 पर एमपी नेताओं की प्रतिक्रिया
Bhopal ,MP leaders , react , Union Budget 2026

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को Union Budget 2026 पेश किया, जिसे लॉन्ग टर्म ग्रोथ और संरचनात्मक सुधारों पर केंद्रित बताया गया है। बजट को युवा शक्ति आधारित करार देते हुए इसमें गरीबों, उत्पादकता और निरंतर सुधारों पर विशेष जोर दिया गया है। बजट को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित कई वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों ने सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दी हैं।

 

सीएम मोहन यादव ने कहा कि बजट में गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है और इसका उद्देश्य भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे “विकसित और आत्मनिर्भर भारत का बजट” बताया। वहीं डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने बजट को जनता को समर्पित बताते हुए कहा कि इससे “सबका साथ, सबका विकास” सुनिश्चित होगा और विपक्ष की आलोचना को निराधार बताया।

 

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बजट 2026 को प्रोग्रेसिव करार देते हुए कहा कि यह अर्थव्यवस्था के हर सेक्टर को मजबूती देता है। उन्होंने टेलीकॉम सेक्टर, नॉर्थ ईस्ट के विकास, संस्थानों और जलमार्गों के लिए किए गए प्रावधानों की सराहना की। सिंधिया ने कहा कि यह बजट “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना को आगे बढ़ाता है।

Priyanshi Chaturvedi 1 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.