Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
केंद्रीय बजट 2026 पर लक्ष्मी राजवाड़े का बयान: महिला सशक्तिकरण को मिली नई गति
Raipur , Laxmi Rajwade, statement , Union Budget 2026, Women empowerment gains ,new momentum

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 को समावेशी विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखता है।

 

मंत्री राजवाड़े ने महिला सशक्तिकरण से जुड़ी घोषणाओं की सराहना करते हुए कहा कि हर जिले में महिला छात्रावास निर्माण से छात्राओं और कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित व सुविधाजनक आवास मिलेगा। साथ ही शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट, स्वास्थ्य, रोजगार और उद्यमिता को समान प्राथमिकता देकर महिलाओं की भागीदारी को और मजबूत किया गया है।

 

उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना के विस्तार, सेल्फ हेल्प ग्रुप्स, स्टार्टअप और स्किल ट्रेनिंग को बढ़ावा देने से महिलाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर खुलेंगे। लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के विज़न को आगे बढ़ाते हुए देश को विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से ले जाएगा।

Priyanshi Chaturvedi 1 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.