Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
समर शेड्यूल में झटका: इंदौर से नासिक और उदयपुर की फ्लाइट बंद
Summer schedule setback: Indore to Nashik and Udaipur flights suspended

इंदौर से नासिक और उदयपुर की उड़ानों के लिए यात्रियों के लिए बुरी खबर है। इंडिगो एयरलाइंस मार्च के अंत से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इन दोनों शहरों के लिए उड़ानें बंद कर रही है। कंपनी ने न तो इन रूट्स के लिए प्रस्ताव दिया है और न ही मार्च के अंत के बाद की बुकिंग वेबसाइट पर उपलब्ध कराई है।

 

डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) द्वारा 29 मार्च से लागू होने वाले समर शेड्यूल के ड्राफ्ट में इंदौर से नासिक और उदयपुर की उड़ानों का उल्लेख नहीं है। इसका मतलब है कि इंडिगो ने इन रूट्स को जारी रखने के लिए कोई प्रस्ताव नहीं भेजा। इसके साथ ही एयरलाइन ने अपनी बुकिंग प्रणाली से 27 मार्च के बाद उदयपुर और 28 मार्च के बाद नासिक की उड़ानों हटा दी हैं।

 

नासिक की सीधी उड़ान बंद होने से शिर्डी जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होगी, जबकि उदयपुर की उड़ान बंद होने से पर्यटकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इससे पहले इंडिगो ने कई शहरों के लिए इंदौर से उड़ानें बंद कर चुकी है। अधिकारियों के अनुसार, फाइनल समर शेड्यूल में रनवे के काम और एयरपोर्ट की 24 घंटे संचालन क्षमता के अनुसार नई उड़ानों और कनेक्टिविटी के विकल्प मिल सकते हैं।

Priyanshi Chaturvedi 5 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.