Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
लोकसभा में हंगामे के बीच टला पीएम का संबोधन
PM

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने गुरुवार को कहा कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सदन में कोई अप्रत्याशित घटना हो सकती थी, इसलिए उनकी धन्यवाद प्रस्ताव पर होने वाली स्पीच टालनी पड़ी। स्पीकर के मुताबिक, विपक्षी महिला सांसद पीएम की सीट तक पहुंच गई थीं और हालात को देखते हुए उन्होंने खुद प्रधानमंत्री से सदन में न आने का आग्रह किया।

 

दरअसल, विपक्षी सांसद 8 सदस्यों के निलंबन का विरोध कर रहे थे। शाम 5 बजे कार्यवाही शुरू होते ही महिला सांसदों ने सत्ताधारी नेताओं की कुर्सियों का घेराव कर लिया, जिसमें पीएम की सीट भी शामिल थी। हाथों में बैनर लेकर किए गए हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बार-बार स्थगित करनी पड़ी और अंततः धन्यवाद प्रस्ताव बिना प्रधानमंत्री के भाषण के ही पारित कर दिया गया।

 

यह 2004 के बाद पहली बार हुआ जब राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव प्रधानमंत्री के संबोधन के बिना पास हुआ। इस बीच ANI ने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि कांग्रेस पीएम की स्पीच के दौरान उन पर हमला करने की योजना बना रही थी। वहीं, राहुल गांधी आर्मी चीफ एमएम नरवणे की अनपब्लिश्ड किताब लेकर संसद पहुंचे और पीएम से सवाल उठाने की बात कही, जिससे सियासी माहौल और गर्म हो गया।

Priyanshi Chaturvedi 5 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.