Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कोरबा में ‘तबादला एक्सप्रेस’: टीआई-एसआई समेत कई पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, सूची जारी

कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने जिले में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है। बिलासपुर रेंज के महानिरीक्षक के प्रथम कोरबा प्रवास और समीक्षा बैठक के बाद एक टीआई, चार एसआई, तीन एएसआई, दो हेड कांस्टेबल और तीन कांस्टेबल के तबादले किए गए हैं। एसपी ने जिले में अवैध गतिविधियों पर सख्त और लगातार कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।

 

दर्री थाना प्रभारी का दायित्व आशीष सिंह को सौंपा गया है, जबकि नागेश तिवारी को पाली थाना प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक जितेंद्र यादव को करतला थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। पसान थाना प्रभारी श्रवण विश्वकर्मा को हटाकर रक्षित केंद्र भेजा गया, वहीं जटगा से एक एएसआई को पसान थाना प्रभारी बनाया गया है। सिविल लाइन से सुमन पोया को लेमरू थाना प्रभारी और पुरुषोत्तम उईके को पाली से सिविल लाइन भेजा गया है।

 

एएसआई, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल स्तर पर भी कई तबादले किए गए हैं। कुंवर साय पैकरा, लक्ष्मी प्रसाद कुर्रे, दीपक खांडेकर, नरेंद्र लहरे, शैलेंद्र तंवर, अश्विनी ओगरे और दिलहरण कंवर को नई पदस्थापना दी गई है। सभी को तत्काल ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं कोतवाली, सिविल लाइन, मानिकपुर, सीएसईबी चौकी समेत शहर और जिले के कई प्रमुख थाना प्रभारियों को यथावत रखा गया है।

Priyanshi Chaturvedi 5 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.