Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सेवा में रहते दोबारा परीक्षा पर रोक रैंक सुधारने का मौका सिर्फ एक बार
 newdelhi, Ban,  re-examination ,while , service, chance,  improve, rank, only, once

संघ लोकसेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार कुल 933 पदों पर भर्ती की जाएगी और आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 फरवरी रखी गई है। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए ही मिलेगा। इस बार सबसे अहम बदलाव यह है कि चयन के बाद सेवा में रहते हुए बार-बार परीक्षा देने की सुविधा खत्म कर दी गई है। अब चयनित अभ्यर्थी को रैंक सुधारने का अवसर केवल एक बार मिलेगा।

 

नए नियमों के अनुसार, यदि किसी उम्मीदवार का 2026 में ग्रुप-ए सेवा या IPS में चयन होता है, तो वह केवल CSE-2027 में एक बार रैंक सुधार के लिए परीक्षा दे सकता है, वह भी तब जब उसे ट्रेनिंग जॉइन न करने की वन-टाइम छूट मिले। इसके बाद दोबारा परीक्षा देने के लिए सेवा से इस्तीफा देना जरूरी होगा। पहले से IPS में चयनित उम्मीदवार को फिर से IPS आवंटित नहीं किया जाएगा, जबकि IAS और IFS से जुड़े पुराने नियम पहले की तरह लागू रहेंगे।

 

 

इसके साथ ही केंद्र सरकार ने 2017 से चली आ रही जोन सिस्टम व्यवस्था को समाप्त कर नई ‘कैडर एलोकेशन पॉलिसी 2026’ लागू कर दी है। इसके तहत अब IAS, IPS और IFoS अधिकारियों का कैडर आवंटन ‘साइकिल सिस्टम’ के जरिए किया जाएगा। वहीं लोकसभा में लद्दाख के उम्मीदवारों को भाषा पेपर से छूट देने के सवाल पर सरकार ने साफ किया कि फिलहाल ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है, हालांकि परीक्षा नियमों में समय-समय पर जरूरी बदलाव किए जाते रहते हैं।

Priyanshi Chaturvedi 5 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.