Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
WhatsApp पर ठगी का नया जाल, फर्जी लिंक क्लिक करते ही कर्मचारी के खाते से 5 लाख उड़ाए
 scam ,WhatsApp: 5 lakh rupees stolen,employee

 

साइबर ठगों ने WhatsApp के जरिए ठगी का एक नया तरीका अपनाया है। आनंद नगर, उसलापुर में अस्पताल में कार्यरत एक कर्मचारी अनजान लिंक पर क्लिक करने के बाद 5 लाख 1 हजार 99 रुपये गंवा बैठा। ठगों ने परिवहन विभाग का लोगो लगी प्रोफाइल से मैसेज भेजकर ई-चालान कटने का झांसा दिया और लिंक क्लिक करवाते ही बैंक खाते से रकम साफ कर दी।

यह घटना 3 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे की है। पीड़ित के मोबाइल पर WhatsApp मैसेज आया, जिसमें दावा किया गया कि उसकी मोटरसाइकिल का ई-चालान कटा है। वाहन नंबर सही होने के कारण पीड़ित को संदेश भरोसेमंद लगा और उसने चालान देखने के लिए भेजे गए एपीके लिंक पर क्लिक कर दिया। लिंक खुलते ही मोबाइल में मैलवेयर एक्टिव हो गया और महज पांच मिनट में यूपीआई के जरिए अलग-अलग ट्रांजेक्शन से 5,01,099 रुपये निकाल लिए गए।

खाते से पैसे कटने के मैसेज मिलते ही पीड़ित के होश उड़ गए और उसने तुरंत थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर ठगी में इस्तेमाल किए गए खातों और लिंक की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान WhatsApp लिंक पर क्लिक न करें, एपीके फाइल डाउनलोड न करें और याद रखें कि सरकारी विभाग कभी WhatsApp लिंक के जरिए चालान नहीं भेजते। ठगी होने की स्थिति में तुरंत बैंक और पुलिस को सूचना दें।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 7 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.