Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
टैक्स स्लैब समय पर बदले होते तो भारत चीन-अमेरिका से आगे होता: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष
Had ,ax slabs been changed ,India would ,ahead ,China, America - BJP State President

 

केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि देश में टैक्स देने को लेकर अब लोगों की सोच बदली है। उन्होंने दावा किया कि आजादी के बाद यदि समय रहते टैक्स स्लैब में सही बदलाव किए गए होते, तो भारत आर्थिक रूप से चीन और अमेरिका से भी आगे होता। उनके मुताबिक अब टैक्स व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ी है, जिससे अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है।

खंडेलवाल ने कहा कि पहले बेरोजगारी और इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थिति बेहद कमजोर थी। टैक्स कलेक्शन इतना कम था कि सरकारी कर्मचारियों की सैलरी का खर्च तक नहीं निकल पाता था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आर्थिक सुधारों का असर दिखा है और आज भारत 4 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा बजट महिला सशक्तिकरण को समर्पित है। महिला सहायता समूहों, स्टार्टअप्स, स्किल डेवलपमेंट, मुद्रा योजना और महिला उद्यमिता को विशेष प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से महिलाएं आर्थिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक रूप से भी सशक्त होंगी। कार्यक्रम में मंत्री कृष्णा गौर, महिला मोर्चा अध्यक्ष अश्विनी परांजपे समेत बड़ी संख्या में भाजपा महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं, जहां बजट के प्रावधानों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 7 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.