Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
एमपी में आज 9 राज्यों के कृषि मंत्री, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात
Agriculture ministers,9 states, MP today, farmers will get a big gift

मध्यप्रदेश में आयोजित तीन दिवसीय ‘17वें ग्रेनेक्स इंडिया’ एक्जीबिशन के दूसरे दिन शनिवार को बड़ा आयोजन होने जा रहा है। सीहोर में दलहन आत्मनिर्भरता राष्ट्रीय मिशन पर उच्चस्तरीय सम्मेलन आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। सम्मेलन में दालों में आत्मनिर्भर भारत, समृद्ध किसान और पोषित राष्ट्र के लक्ष्य पर मंथन होगा। इस दौरान खेत भ्रमण, किसानों से संवाद और कृषि से जुड़ी आधुनिक सुविधाओं का शुभारंभ भी किया जाएगा।

इस सम्मेलन में ओडिशा, पंजाब, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात, उत्तरप्रदेश और हरियाणा सहित नौ राज्यों के कृषि मंत्री, किसान, एफपीओ और बीज उत्पादक शामिल होंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश में दलहन उत्पादन बढ़ाना, आयात पर निर्भरता घटाना और किसानों की आय में सुधार करना है। सरकार का फोकस दालों की खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने पर है।

 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को दाल, अनाज और मसालों की अति-आधुनिक मशीनरी की प्रदर्शनी ‘17वें ग्रेनेक्स इंडिया’ का शुभारंभ किया था। इस प्रदर्शनी में देश-विदेश की करीब 200 कंपनियां नई तकनीक और मशीनें लेकर पहुंची हैं। मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार जमीन से लेकर बिक्री तक सहयोग करेगी। साथ ही उन्होंने भविष्य में अन्य दलहनों से भी टैक्स हटाने और उड़द व मसूर के किसानों को बोनस देने की घोषणा कर किसानों को बड़ी सौगात देने के संकेत दिए।

Priyanshi Chaturvedi 7 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.