Since: 23-09-2009

  Latest News :
मालाबार 2026 के बाद आईएनएस सह्याद्रि ने योकोसुका की यात्रा संपन्न की.   मित्र शक्ति 2026 में भाग लेने भारतीय सैन्य दल श्रीलंका रवाना.   सीसीपीए ने यात्रा से पहले टिप मांगने पर ओला पर 10 लाख का जुर्माना लगाया.   प्रधानमंत्री मोदी ने मैसूरु में \'कॉसमॉस-मैसूरु तारामंडल\' का उद्घाटन किया.   राष्ट्रपति ने खेल एवं साहसिक पुरस्कार 2025 प्रदान किए.   वायु सेना कमांडरों के सम्मेलन में राजनाथ सिंह ने कहा, उभरते खतरों से निपटने के लिए तकनीकी श्रेष्ठता और संयुक्तता जरूरी.   किसानों के अपमान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, रीवा सांसद के इस्तीफे की मांग.   प्रभुदयाल गहलोत की जयंती पर सैलाना में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित.   डायल-112 जवानों ने कुएं में कूदे व्यक्ति को बचाया, अस्पताल पहुंचाया.   लाड़ली बहनों को मिली राशि है भाईदूज का उपहार: मुख्यमंत्री.   प्रदेश में बढ़ेंगी मेडिकल कॉलेज और एमबीबीएस सीटें, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश.   पशुपालन से किसानों के घरों में आएगी समृद्धि: मुख्यमंत्री.   ONOS से विद्यार्थियों और शोधार्थियों को 13 हजार शोध पत्रिकाओं तक पहुंच.   नगरपालिका चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी.   लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, ठेकेदारों पर कड़ी निगरानी के निर्देश.   भखारा में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ.   स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव का विमानतल पर जोरदार स्वागत.   कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को मिलेगी 13,839 रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता.  
छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर, ठंड का असर जारी; दो दिन बाद बढ़ेगा रात का तापमान
Weather remains stable, Chhattisgarh, cold continues; night temperature will rise after two days

छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम शांत और शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश या किसी भी तरह की मौसमी गतिविधि की संभावना नहीं है। सुबह और रात के समय हल्की ठंड का असर महसूस हो रहा है, जबकि दिन में तापमान सामान्य बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद रात का तापमान 1-2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

प्रदेश में फिलहाल कोई सक्रिय मौसम प्रणाली नहीं है। हालांकि 8 फरवरी को उत्तर-पश्चिम भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव डाल सकता है, लेकिन इसका छत्तीसगढ़ पर सीधा असर होने की संभावना कम है। इसी कारण बारिश को लेकर फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग ने फरवरी के मध्य तक ठंड धीरे-धीरे कम होने और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान भी जताया है।

राजधानी रायपुर में आज सुबह हल्की धुंध रहने की संभावना है, जबकि दिन के समय मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 30-31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17-18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस (जगदलपुर) और सबसे कम 6.3 डिग्री सेल्सियस (अंबिकापुर) दर्ज किया गया। पहाड़ी और वनांचल क्षेत्रों में सुबह-शाम ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है।

Priyanshi Chaturvedi 8 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.