Since: 23-09-2009
कोरबा के दीपका थाना क्षेत्र में दीपका माइंस में शनिवार को एक अनलोड ट्रेलर में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान अफरा-तफरी मच गई और आग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। प्रारंभिक जांच में ट्रेलर में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।
जानकारी के अनुसार, ट्रेलर बृजेश सिंह के डीओ में नियोजित था, जबकि स्वामित्व प्रिंस पांडे के नाम है। घटना की सूचना मिलते ही एसईसीएल की फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और धू-धू कर जल रहे ट्रेलर पर काबू पाया।
रोड सेल इंचार्ज संतोष सिंह ने बताया कि ट्रेलर में कोयला नहीं होने के कारण बड़ा नुकसान टल गया। फायर वाहन की मदद से आग को समय रहते बुझा लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, और दीपका थाना पुलिस को सूचना नहीं दी गई।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |