Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
इंदौर में ‘यूथ वॉक-2026’: हजारों युवाओं ने नशे के खिलाफ लिया संकल्प
Youth Walk-2026 Indore: Thousands youth take pledge against drug abuse

इंदौर के नेहरू स्टेडियम से रविवार सुबह 5 बजे शुरू हुई ‘यूथ वॉक-2026’ में हजारों युवा शामिल हुए। यह 3 किलोमीटर लंबी वॉक शहर में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। कार्यक्रम के आयोजक रुद्राक्ष गोलू शुक्ला ने बताया कि इस पहल का मकसद युवाओं को नशे से दूर रखते हुए उन्हें सकारात्मक गतिविधियों और समाज सेवा की ओर प्रेरित करना है।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव और बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। खगेंद्र भार्गव ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की लगभग 50 प्रतिशत आबादी युवा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युवाओं को नशे की लत में फंसाकर कमजोर करने की साजिशें की जा रही हैं। उन्होंने सभी युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें।

इस दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू किया गया। देवास, खंडवा और खरगोन की बसों के रूट बदले गए, और पार्किंग के लिए विशेष इंतजाम किए गए। लगभग 25 हजार युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया और उन्हें टी-शर्ट व कैप वितरित किए गए। वॉक नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर जीपीओ, छावनी, मधु मिलन, एमवाय अस्पताल और शिवाजी वाटिका होते हुए वापस स्टेडियम पर समाप्त हुई, जिसमें स्कूल, कॉलेज और एकेडमी के युवा शामिल हुए।

Priyanshi Chaturvedi 8 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.