Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
तंत्र-मंत्र के झांसे में कारोबारी से 3.50 लाख की ठगी, नकली नोट मिले
Businessman duped of Rs 3.50 lakh under the guise of black magic, fake currency notes found

गुढियारी में दो शातिर ठगों ने तंत्र-मंत्र के झांसे में कारोबारी रुस्तम कुर्रे (45) से तीन लाख 50 हजार रुपये ठग लिए। आरोपित राहुल भारती और उसके साथी तथाकथित तांत्रिक मयंक दास ने पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र का नाटक रचकर असली नोट लेकर नकली ‘चिल्ड्रन बैंक’ के नोटों से भरा थैला थमा दिया और फरार हो गए। पीड़ित ने गुढियारी थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि राहुल भारती से उसकी पहली मुलाकात करीब एक साल पहले सुपेला, भिलाई में हुई थी। राहुल ने काम की तलाश का बहाना बनाकर उसका नंबर लिया और लगातार संपर्क में रहा। हाल ही में उसने बताया कि उसके संपर्क में मयंक दास नामक तांत्रिक है, जो तंत्र-मंत्र से रुपये 100 गुना कर सकता है। भरोसा जीतने के बाद कारोबारी ने तीन लाख 50 हजार रुपये देने की हामी भर दी।

 

घटना के दिन, छह फरवरी को राहुल और मयंक दास कारोबारी के कार्यालय आए और पूजा-पाठ का नाटक शुरू किया। पूजा के दौरान आरोपीयों ने नकली नोटों का थैला देने का बहाना बनाया और श्मशान की मिट्टी लाने का जाल फेंककर बाइक से फरार हो गए। थैला खोलने पर कारोबारी को असली नोटों की जगह नकली नोट मिले। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है और लोगों से चेतावनी दी है कि तंत्र-मंत्र या पैसा दोगुना करने के झूठे दावों में न आएं।

Priyanshi Chaturvedi 9 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.