Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री सरमा ने गोगोई पर लगाया वैश्विक साजिश का आरोप.   परीक्षा पे चर्चा में मोदी ने कहा- अनुशासन के बिना प्रेरणा बोझ बन जाती है.   संसद में गतिरोध के बीच ओम बिरला से मिले राहुल गांधी.   आरएसएस प्रमुख किसी जाति का नहीं होगा, केवल हिंदू होना जरूरी: मोहन भागवत.   अमेरिका ने भारत को दिया पैक्स सिलिका पहल में शामिल होने का न्योता, रणनीतिक रिश्ते होंगे और मजबूत.   कांग्रेस MLA गणेश घोघरा का बड़ा आरोप, मंत्री के बेटे के नाम 52 बीघा जमीन घोटाले का दावा.   हॉक फोर्स के 60 जवानों को मिला आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन.   मप्र में 10 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं.   भोपाल में गोमांस और गंदे पानी को लेकर कांग्रेस का निगम दफ्तर पर घेराव.   शिवराज बोले- भारत-अमेरिका ट्रेड डील में किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित.   इंदौर में ‘यूथ वॉक-2026’: हजारों युवाओं ने नशे के खिलाफ लिया संकल्प.   एमपी की बिटिया ने रचा इतिहास, माउंट किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा.   10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा शुल्क में 5 साल बाद बढ़ोतरी, अब छात्रों को देने होंगे 800 रुपये.   तंत्र-मंत्र के झांसे में कारोबारी से 3.50 लाख की ठगी, नकली नोट मिले.   दीपका माइंस में ट्रेलर में आग, कोयला न होने से बड़ा नुकसान टला.   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर, 51 नक्सलियों का हुआ सरेंडर.   छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर, ठंड का असर जारी; दो दिन बाद बढ़ेगा रात का तापमान.   WhatsApp पर ठगी का नया जाल, फर्जी लिंक क्लिक करते ही कर्मचारी के खाते से 5 लाख उड़ाए.  
10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा शुल्क में 5 साल बाद बढ़ोतरी, अब छात्रों को देने होंगे 800 रुपये
10th-12th board exam fees hiked after 5 years, now students will have to pay Rs 800

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने 2026-27 सत्र से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है। नए नियम के अनुसार नियमित परीक्षार्थियों को बोर्ड परीक्षा, अंकसूची और प्रति विषय प्रैक्टिकल शुल्क मिलाकर अब 800 रुपये चुकाने होंगे, जबकि पहले यह 460 रुपये था। आवेदन शुल्क में भी 70 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जो अब 150 रुपये हो गया है।

माशिमं की कार्यपालिका समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 10वीं और 12वीं परीक्षा के करीब 22 मदों के शुल्क बढ़ाए जाएंगे। इसमें नामांकन शुल्क, अतिरिक्त विषय, द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा, स्वाध्यायी छात्रों का पंजीयन और अनुमति शुल्क शामिल हैं। प्रवेश पत्र की द्वितीय प्रति के शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह 80 रुपये ही रहेगा।

 

स्वाध्यायी छात्रों पर भी इसका असर पड़ा है। स्वाध्यायी एससी/एसटी छात्रों का पंजीयन और अनुमति शुल्क लगभग डेढ़ गुना बढ़कर 800 रुपये हो गया है। राज्य और बाहरी छात्रों का पंजीयन शुल्क 1,540 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये कर दिया गया है। एक विषय की परीक्षा का शुल्क अब 400 रुपये और दो विषय की परीक्षा का शुल्क 600 रुपये हो गया है। इस बढ़ोतरी से छात्रों और अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा

Priyanshi Chaturvedi 9 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.