Since: 23-09-2009
गुवाहाटी । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए भारत को अस्थिर करने की कथित वैश्विक साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने इस कथित नेटवर्क को कांग्रेस नेता गौरव गोगोई से जोड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय कड़ियों का उल्लेख किया।
मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस, पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख, ब्रिटेन की एलिजाबेथ कोलबर्न और अंत में कांग्रेस सांसद व असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई के बीच संबंधों की एक श्रृंखला प्रस्तुत की। डॉ. सरमा डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने दावा किया कि यह “सुनियोजित वैश्विक गठजोड़” भारत को अस्थिर करने के उद्देश्य से काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है, तस्वीर और अधिक जटिल होती जा रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भारत की जनता को यह जानने का अधिकार है कि यह कथित साजिश कैसे रची गई और इसे कैसे अंजाम दिया गया।
मुख्यमंत्री के इस ट्वीट के बाद राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो गई है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |