Since: 23-09-2009

  Latest News :
CM योगी बोले कयामत बाबरी मस्जिद अब कभी नहीं बनेगी.   संसद की गरिमा पर सवाल: 4 फरवरी के हंगामे का वीडियो आया सामने .   मुख्यमंत्री सरमा ने गोगोई पर लगाया वैश्विक साजिश का आरोप.   परीक्षा पे चर्चा में मोदी ने कहा- अनुशासन के बिना प्रेरणा बोझ बन जाती है.   संसद में गतिरोध के बीच ओम बिरला से मिले राहुल गांधी.   आरएसएस प्रमुख किसी जाति का नहीं होगा, केवल हिंदू होना जरूरी: मोहन भागवत.   मध्य प्रदेश में निगम-मंडल में नई जिम्मेदारियों जल्द मिल सकती है जिम्मेदारी.   भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रा की मृत्यु .   हॉक फोर्स के 60 जवानों को मिला आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन.   मप्र में 10 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं.   भोपाल में गोमांस और गंदे पानी को लेकर कांग्रेस का निगम दफ्तर पर घेराव.   शिवराज बोले- भारत-अमेरिका ट्रेड डील में किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित.   वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव :IFS अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति आदेश जारी.   छत्तीसगढ़ में 6,414 जोड़ों का सामूहिक विवाह, चार नक्सली भी जुड़े.   10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा शुल्क में 5 साल बाद बढ़ोतरी, अब छात्रों को देने होंगे 800 रुपये.   तंत्र-मंत्र के झांसे में कारोबारी से 3.50 लाख की ठगी, नकली नोट मिले.   दीपका माइंस में ट्रेलर में आग, कोयला न होने से बड़ा नुकसान टला.   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर, 51 नक्सलियों का हुआ सरेंडर.  
भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रा की मृत्यु
MBBS student dies, Gandhi Medical College, Bhopal

भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की 19 वर्षीय छात्रा रोशनी मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। उसका शव कोहेफिजा क्षेत्र के एक निजी छात्रावास के बाथरूम में मिला, वहीं पास में एक खाली एसिड की बोतल भी पाई गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अलीराजपुर निवासी थी और कोहेफिजा इलाके मेंरह रही थी। बताया गया कि पढ़ाई को लेकर वह तनाव में थी और सहपाठियों से भी अपनी परेशानियां साझा करती थी। मंगलवार सुबह तय समय पर कॉलेज नहीं पहुंचने पर छात्राओं ने गार्ड को सूचना दी, बाथरूम खोलने पर छात्रा बेसुध मिली।

छात्रा को हमीदिया अस्पताल लाया गयाजहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी है। प्राथमिक जांच में पढ़ाई के तनाव को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर अंतिम निष्कर्ष पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही बताएगी।

 

Vandana singh 10 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.