Since: 23-09-2009
मध्य प्रदेश के छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना से विस्थापित ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया और पत्थरबाजी की। पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए बल और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रशासन ने कहा कि बांध निर्माणाधीन है और कुछ लोग लगातार हंगामा कर रहे थे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले ने बताया कि दोधन गांव के ग्रामीणों की मांगें पहले भी सरकार के सामने रखी जा चुकी थीं। कुछ लोग आक्रामक हो गए थे, लेकिन प्रशासन ने बातचीत के जरिए उन्हें शांत किया। सरकार कानूनी दायरे में आने वाली मांगों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
हालात नियंत्रण में हैं और सभी लोग शांतिपूर्वक लौट गए। पुलिस की गश्त जारी है और प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि विस्थापित लोगों की समस्याओं का समाधान करते हुए उनके अधिकारों की रक्षा की जाएगी।
Patrakar Vandana singh
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |