Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मध्य प्रदेश में दोहरे मौसम का असर: दिन में गर्मी रात में ठंड
Madhya Pradesh,experiencing dual weather: hot during ,day ,cold, night

मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम ने दोहरा रंग दिखाना शुरू कर दिया है। दोपहर के समय तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच रहा है, जबकि रात और सुबह के समय ठंड का असर अभी भी महसूस किया जा रहा है। मंगलवार को भोपाल, इंदौर और 15 अन्य शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री पार दर्ज किया गया, जबकि 11 शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा।

 

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल देश में दो सिस्टम सक्रिय हैं, जो कमजोर स्थिति में हैं, इसलिए प्रदेश में बारिश की संभावना कम है। हालांकि 13 और 16 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो सकता है, जिससे दिन और रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

 

नर्मदापुरम सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शहडोल जिले के कल्याणपुर में रात का सबसे ठंडा अनुभव हुआ, जहां पारा 4.5 डिग्री तक लुढ़क गया। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और बारिश का असर आने वाले दिनों में प्रदेश पर पड़ेगा। विशेषज्ञों के अनुसार 13 से 15 फरवरी के बीच ठंड बढ़ सकती है और सुबह-रात के समय सर्दी अधिक महसूस होगी।

Vandana singh 11 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.