Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
CM साय ने मीसाबंदियों और उनके परिजनों से की मुलाकात
CM Sai met MISA detainees,families

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही स्थापना दिवस और अरपा महोत्सव में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को रायपुर रवाना होने से पहले पावर हाउस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने पूजा-अर्चना और हवन किया और छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा।

 

इसके बाद मुख्यमंत्री मंगली बाजार में जिले के मीसाबंदियों और उनके परिजनों से मिले और उन्हें शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने मीसाबंदियों द्वारा आपातकाल के कठिन दौर में झेली गई पीड़ा, संघर्ष और त्याग की कहानी को गंभीरता से सुना और उन्हें लोकतंत्र के सच्चे रक्षक बताते हुए उनके साहस की सराहना की।

 

मुख्यमंत्री ने मीसाबंदियों को राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सम्मान राशि और अन्य सुविधाओं की जानकारी साझा की और आश्वस्त किया कि उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर मंत्री, विधायक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से सीधे रायपुर के लिए रवाना हुए।

Vandana singh 11 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.