Since: 23-09-2009
रायपुर के मानिकपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात दादर खुर्द मार्ग पर एक मकान में बड़ी चोरी की घटना सामने आई। चोरी के दौरान चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात करीब 11 लाख रुपये के लेकर फरार हो गए। मकान एसईसीएल कर्मी नवनीत नाथ का है, जिसमें किराए पर एसबीआई के चीफ मैनेजर राजू मोदी का परिवार रहता था। परिवार घर लौटने पर ताला टूटा हुआ और घर का सामान बिखरा हुआ पाया।
पुलिस ने मामले की जांच के बाद मां लव कुमारी वैष्णव, उनकी बेटी निहारिका और बेटा संजय वैष्णव उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि चोरी की वारदात के समय परिवार रजिस्ट्री कराने के लिए बाहर गया हुआ था।
मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और बाकी संदिग्धों की तलाश जारी है।
Patrakar Vandana singh
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |