Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी की आज साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट बैठक.   रहमान के पीएम बनने से शेख हसीना की वापसी पर दबाव बढ़ा.   योगी ने पेश किया 9.12 लाख करोड़ का बजट.   कर्नाटक की दरगाह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की.   राहुल गांधी के आरोपों पर अश्विनी वैष्णव का पलटवार.   CM योगी बोले कयामत बाबरी मस्जिद अब कभी नहीं बनेगी.   इंदौर को मिलेगा महाराष्ट्र-साउथ सीधा रेलवे कनेक्शन.   मध्यप्रदेश के इस जिले में 7 लाख से ज्यादा समग्र ID डिलीट.   मध्यप्रदेश के भोपाल में बनेगा 1210 मीटर लंबा रेलवे ब्रिज 49 करोड़ की लागत प्रोजेक्ट.   मध्य प्रदेश में दोहरे मौसम का असर: दिन में गर्मी रात में ठंड.   उज्जैन रेलवे स्टेशन में बड़ा बदलाव.   केन-बेतवा लिंक परियोजना: छतरपुर में ग्रामीणों का विरोध.   छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या दोगुनी बढ़ी .   होली से पहले किसानों के चेहरे पर बड़ी मुस्कान, 4.73 करोड़ रुपए किए जारी.   कोकोड़ी में मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का धावा.   कोरबा में हेलीपेड नर्सरी पर अवैध निर्माण, नगर निगम ने जारी किया नोटिस.   एसबीआई चीफ मैनेजर के घर चोरी, पुलिस ने मां-बेटी-बेटे को किया गिरफ्तार.   CM साय ने मीसाबंदियों और उनके परिजनों से की मुलाकात.  
कोकोड़ी में मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का धावा
Villagers, attack, maize, plant, Kokodi

कोंडागांव जिले के कोकोड़ी गांव में गुरुवार देर रात हालात तनावपूर्ण हो गए, जब लगभग 700 से 800 ग्रामीण मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण प्लांट के बाहर एकत्र हो गए। पहले तो उन्होंने प्लांट का घेराव किया, लेकिन आक्रोशित भीड़ ने प्लांट परिसर में खड़ी कार, ट्रैक्टर और अन्य वाहनों को तोड़फोड़ का निशाना बनाया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस घटना में करीब 10 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

 

ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट से निकलने वाला तरल अपशिष्ट उनके खेतों तक पहुंच रहा है, जिससे फसलें बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं और बदबू व गंदगी से दैनिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से प्रशासन और प्लांट प्रबंधन से शिकायतें की जा रही हैं, धरना प्रदर्शन किए गए, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी के चलते गुरुवार रात उनका गुस्सा भड़क गया और हालात बेकाबू हो गए।

 

प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और प्लांट के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है और घटना की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है। प्लांट से निकलने वाले अपशिष्ट और प्रदूषण से जुड़ी शिकायतों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल कोकोड़ी गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

Priyanshi Chaturvedi 13 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.