Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
इंदौर को मिलेगा महाराष्ट्र-साउथ सीधा रेलवे कनेक्शन
Indore, direct, Maharashtra, South , railway ,connection

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के डॉ. आंबेडकर नगर (महू) से खंडवा तक गेज परिवर्तन का काम जल्द शुरू होने वाला है। महू से बलवाड़ा तक के महत्वपूर्ण घाट सेक्शन के लिए भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने रेलवे को सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। इस सेक्शन में लगभग 454 हेक्टेयर वन भूमि पर निर्माण कार्य होना है, जिसके लिए वन विभाग से भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया चल रही थी। रेलवे ने वन विभाग की शर्तों को मानते हुए अंतिम स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा है।

 

वन विभाग की स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य तुरंत प्रारंभ कर दिया जाएगा। महू-खंडवा गेज कन्वर्जन इंदौर के लिए खास महत्व रखता है क्योंकि इसके पूरा होने के बाद शहर का रेलवे नेटवर्क महाराष्ट्र और दक्षिण भारत से सीधे जुड़ जाएगा। रेलवे निर्माण विभाग ने घाट सेक्शन की वन भूमि अधिग्रहण के लिए पहले ही वन विभाग को 100.08 करोड़ रुपये जमा कर दिए हैं।

 

बीते दिनों महू स्टेशन के विस्तार और नई रेल लाइन परियोजना के लिए जरूरी क्षेत्र को खाली कराया गया। लंबे समय से बने मकानों के कारण काम रुका हुआ था, लेकिन प्रशासन द्वारा नोटिस जारी करने के बाद अधिकांश लोग खुद घर खाली कर गए। बचे हुए हिस्सों को भी हटाकर क्षेत्र को समतल कर दिया गया है, जिससे निर्माण के लिए तैयार भूमि उपलब्ध हो गई है।

Priyanshi Chaturvedi 13 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.