Since: 23-09-2009
होली के त्योहार से पहले गन्ना किसानों के लिए बड़ी राहत मिली है। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित, राम्हेपुर (कवर्धा) ने गन्ना किसानों को 4.73 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और त्योहार पर उनके चेहरों पर खुशियों की झलक दिखाई देगी।
अब तक कुल 14,518 गन्ना किसानों को 51.51 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। नियमित और समयबद्ध भुगतान से किसानों को आर्थिक संबल मिला है, जिससे वे आगामी कृषि कार्यों की तैयारी सुचारु रूप से कर पा रहे हैं। चालू पेराई सत्र में अब तक 2,42,990 मीट्रिक टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है और 2,86,743 क्विंटल शक्कर का उत्पादन किया गया है।
भोरमदेव कारखाना प्रबंधन ने किसानों से अधिकतम गन्ना आपूर्ति करने की अपील की है ताकि सहकारिता मजबूत बनी रहे और समयबद्ध भुगतान जारी रखा जा सके। पर्याप्त गन्ना आपूर्ति होने से पेराई अवधि बढ़ेगी, उत्पादन में वृद्धि होगी और किसानों को आगामी सत्रों में भी आर्थिक लाभ सुनिश्चित किया जा सकेगा।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |