Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 6 माओवादी स्मारक ध्वस्त जप्त
Security forces,  major action, 6 Maoist, memorials, demolished,  seized

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोदकपाल क्षेत्र में छह माओवादी स्मारकों को ध्वस्त कर दिया। मोदकपाल थाना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने शनिवार को यह ऑपरेशन अंजाम दिया। इससे पहले ताड़पाला हिल्स इलाके में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी।

 

उसूर थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ की 196वीं बटालियन और कोबरा 204 की टीम ने सघन तलाशी अभियान चलाया। दो अलग-अलग स्थानों से जमीन में दबाकर रखे गए डंप से प्लास्टिक और लोहे के ड्रमों में विस्फोटक, राशन और अन्य माओवादी सामग्री बरामद की गई। साथ ही 13 प्रेशर-स्विच आधारित IED (बीयर बोतलों में फिट) और एक डायरेक्शनल IED भी बरामद कर निष्क्रिय किए गए। टेकमेटला कुंजमपारा क्षेत्र में बना एक माओवादी स्मारक भी गिरा दिया गया।

 

इधर, पंगुड गांव में सीआरपीएफ 62वीं बटालियन और मोदकपाल पुलिस ने मोबाइल थाना लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। साइबर जागरूकता अभियान के तहत लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड, फेक कॉल और OTP ठगी से बचाव की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने जवानों का उत्साह बढ़ाते हुए समर्थन जताया। सुरक्षाबलों का कहना है कि क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Priyanshi Chaturvedi 14 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.