Since: 23-09-2009
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को खुले मंच पर बहस की चुनौती दी है। भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक तनाव बढ़ा हुआ है। अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में भारत की पहली सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) आधारित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का उद्घाटन करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि विपक्ष देश को गुमराह कर रहा है।
अमित शाह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी यूरोपीय यूनियन, इंग्लैंड और अमेरिका के साथ हुए एफटीए और ट्रेड डील में पीएम मोदी को किसानों के हितों के खिलाफ दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। शाह ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के हितों की रक्षा की है और डेयरी एवं कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा का कोई भी सदस्य मंच पर आकर यह बहस कर सकता है कि किसानों का नुकसान किसने किया।
इसके साथ ही अमित शाह ने कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री Manmohan Singh की सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार ने भारत के कृषि बाजार को वैश्विक स्तर पर खोल दिया था, जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए इसे संतुलित किया। शाह ने देश के मछुआरों, पशुपालकों और किसानों को आश्वस्त किया कि मोदी सरकार ने कभी उनके हितों के साथ समझौता नहीं किया है और वह हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |