Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट
Chhattisgarh, budget, presented,February 24

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा और 24 फरवरी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी वर्ष 2026-27 का बजट सदन में पेश करेंगे। यह उनका तीसरा बजट होगा। मंत्री ने बताया कि इस बार का बजट नई थीम और नए विजन के साथ आएगा, जिसमें राज्य के समग्र विकास की रूपरेखा पेश की जाएगी।

 

वित्त मंत्री के अनुसार बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है, लेकिन महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए विशेष प्रावधान किए जा रहे हैं। बजट ‘विजन 2047’ पर केंद्रित होगा और विकास, रोजगार तथा आर्थिक सशक्तिकरण को प्राथमिकता देगा। सरकार का लक्ष्य दीर्घकालिक योजनाओं के जरिए राज्य को नई दिशा देना है।

 

बजट सत्र 20 मार्च तक चलेगा और कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं। पहले दिन राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत होगी, जिसमें सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं का खाका प्रस्तुत किया जाएगा। सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष के आय-व्यय का विवरण, विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी।

Priyanshi Chaturvedi 16 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.