Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
CBSE परीक्षा में अव्यवस्था, गणित के पेपर कम पड़े तो तीन चरणों में हुई परीक्षा
CBSE exam chaos: Shortage ,maths papers led ,three-phase exam

10वीं बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए, जब डीएवी पब्लिक स्कूल तिलसिवां परीक्षा केंद्र में गणित (बेसिक) के प्रश्नपत्र कम पहुंचने से अफरातफरी मच गई। निर्धारित समय सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे के बीच होने वाली परीक्षा को तीन चरणों में कराना पड़ा। इस केंद्र पर डीएवी पब्लिक स्कूल विश्रामपुर और साधुराम विद्या मंदिर सूरजपुर के कुल 183 विद्यार्थियों की परीक्षा निर्धारित थी।

जानकारी के मुताबिक बैंक से मिले सीलबंद बंडल खोलने पर गणित (बेसिक) के पैकेट में अधिकतर प्रश्नपत्र स्टैंडर्ड कोर्स के निकले। स्थिति सामने आने पर केंद्र प्रभारी ने तुरंत बोर्ड अधिकारियों और सिटी कोऑर्डिनेटर से संपर्क किया, जिसके बाद अन्य केंद्रों से प्रश्नपत्र मंगाने की व्यवस्था की गई। इस दौरान परीक्षार्थियों को काफी देर तक कक्ष में इंतजार करना पड़ा।

 

प्रश्नपत्र उपलब्ध होने के बाद परीक्षा तीन अलग-अलग चरणों में कराई गई, जिनकी शुरुआत क्रमशः 10:30 बजे, 11:15 बजे और 12:35 बजे हुई। प्रबंधन का कहना है कि परिस्थितियों के बावजूद परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, लेकिन पहले ही दिन हुई इस चूक ने बोर्ड की तैयारी और समन्वय व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Priyanshi Chaturvedi 18 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.