Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
छत्तीसगढ़ में नक्सल मुद्दे पर सियासत तेज, विजय शर्मा पर कांग्रेस का हमला
Politics, tensifies, Chhattisgarh, Naxal issue, Congress, attacks, Vijay Sharma

उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलवाद के मुद्दे पर कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि पार्टी बस्तर में शांति नहीं चाहती। उन्होंने पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें नक्सलियों के सफाए की समय-सीमा को लेकर सवाल उठाए गए थे। विजय शर्मा ने कहा कि जो लोग पांच साल तक सत्ता में रहे, वे शहीदों के लिए ठोस काम नहीं कर पाए, लेकिन अब जब विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार सक्रिय है, तो कांग्रेस इसे राजनीतिक रंग दे रही है।

 

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर कवर्धा के शिवाजी चौक में प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के दौरान विजय शर्मा ने कहा कि वे जब भी झीरम घाटी से गुजरते हैं, शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस घटना को अपने नेताओं से जोड़कर देखती है, जबकि भाजपा इसे छत्तीसगढ़ के नेतृत्व और बलिदान से जोड़ती है। उनके अनुसार, पिछली सरकार ने शहीदों की स्मृति में कोई ठोस पहल नहीं की और केवल आरोप-प्रत्यारोप में समय बिताया।

 

विजय शर्मा ने कहा कि केंद्र में अमित शाह के नेतृत्व और राज्य सरकार के प्रयासों से छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने बताया कि झीरम में बने स्मारक पर रुककर उन्होंने प्रदेश को नक्सलियों से मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया था। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह इस संवेदनशील मुद्दे पर भी राजनीति कर रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

Priyanshi Chaturvedi 20 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.