Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू
 Chhattisgarh, Board, Secondary, Education

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) की 12वीं बोर्ड परीक्षा आज शुक्रवार से पूरे प्रदेश में शुरू हो गई। सभी जिलों में परीक्षा को लेकर तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और बुनियादी सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

 

इस वर्ष परीक्षा को नकलमुक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। मंडल द्वारा संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों की पहचान कर वहां अतिरिक्त निगरानी की व्यवस्था की गई है। परीक्षा के दौरान उड़नदस्ता दल लगातार केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। केंद्राध्यक्षों और पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देशों का प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और अनुशासित बनी रहे।

 

प्रदेशभर में लाखों विद्यार्थी 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए सकारात्मक सोच और बिना तनाव के परीक्षा देने की अपील की है। शिक्षा विभाग को उम्मीद है कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगी।

Priyanshi Chaturvedi 20 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.