Since: 23-09-2009

  Latest News :
प्रियंका गांधी का असम पर दौरा: गौरव गोगोई के समर्थन में बोलीं.   राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव, बदल सकता है सियासी संतुलन.   भारत-नेपाल के बीच कानूनी सहायता समझौता, आपराधिक जांच और आतंकवाद से निपटने में बढ़ेगा सहयोग.   तमिलनाडु चुनाव से पहले एनडीए की तैयारी तेज, मार्च में दो बार दौरा कर सकते हैं पीएम मोदी.   अमित शाह ने राहुल गांधी को खुले मंच पर दी बहस की चुनौती .   नोएडा में सियासी शक्ति प्रदर्शन की होड़ मिशन 2027 की तैयारी.   मध्य प्रदेश में ढाई लाख से अधिक महिलाएं-लड़कियां लापता.   मध्य प्रदेश में ढाई लाख से अधिक महिलाएं-लड़कियां लापता.   मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 की तैयारी तेज .   इंदौर मेट्रो निर्माण पर विवाद, ऐतिहासिक बावड़ी तोड़ने पर रीगल तिराहा पर हंगामा.   पूर्व सीएम कमलनाथ ने बजट को बताया विश्वासघात.   रोलिंग बजट से विकास को रफ्तार, सीएम मोहन यादव बोले.   छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू.   छत्तीसगढ़ में नक्सल मुद्दे पर सियासत तेज, विजय शर्मा पर कांग्रेस का हमला.   CBSE परीक्षा में अव्यवस्था, गणित के पेपर कम पड़े तो तीन चरणों में हुई परीक्षा.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ का झांसा देकर 17.15 लाख की ठगी.   डीलिस्टिंग कानून की मांग तेज, जनजातीय समाज की दिल्ली में महारैली का ऐलान.   5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा पर विवाद, प्राइवेट स्कूलों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखए .  
मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 की तैयारी तेज
Preparations ,Census, 2027,  swing,  Madhya Pradesh

जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी और नागरिकों को अपने मकान की दीवार, छत, फर्श से लेकर रसोईघर तक कुल 33 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी देनी होगी। जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकारियों को मकान सूचीकरण और डेटा संकलन की विस्तृत प्रक्रिया समझाई गई। नागरिक 16 से 30 अप्रैल तक स्व-गणना पोर्टल पर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे, जिसे गणक द्वारा सत्यापित कर डिजिटल रूप से संकलित किया जाएगा।

 

जनगणना के दौरान भवन नंबर, मकान की बनावट और उपयोग की स्थिति के साथ परिवार के सदस्यों की संख्या, मुखिया का नाम, लिंग और सामाजिक वर्ग की जानकारी दर्ज की जाएगी। इसके अलावा पेयजल का स्रोत, बिजली की उपलब्धता, शौचालय और उसकी प्रकार, गंदे पानी की निकासी, रसोईघर और उपयोग किए जाने वाले ईंधन, मुख्य खाद्यान्न, विवाहित दंपत्तियों की संख्या, व्यवसाय और मकान के स्वामित्व जैसी जानकारियां भी ली जाएंगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी व्यक्तिगत जानकारियां गोपनीय रहेंगी और किसी भी प्रकार के ओटीपी या बैंक विवरण नहीं मांगे जाएंगे।

 

जनगणना 2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण 1 से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण और आवास गणना का होगा, जबकि दूसरा चरण फरवरी 2027 में जनसंख्या गणना के रूप में संपन्न होगा। यह देश की पहली पूर्ण डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से आंकड़े जुटाए जाएंगे और रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम से पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी जाएगी। अधिकारियों को प्रशिक्षण देकर समयबद्ध और पारदर्शी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए हैं।

Priyanshi Chaturvedi 20 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.