Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव, बदल सकता है सियासी संतुलन
Elections, 37 Rajya Sabha ,seats could, change ,political balance.

चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इन सीटों पर 16 मार्च को मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। ये सीटें 2 और 9 अप्रैल को रिक्त हो रही हैं। इन चुनावों के नतीजे सदन में एनडीए और विपक्षी गठबंधन INDIA के बीच शक्ति संतुलन को प्रभावित कर सकते हैं। माना जा रहा है कि यदि एनडीए को बढ़त मिलती है तो विपक्ष की संख्या में कमी आ सकती है, हालांकि कुछ राज्यों में कांग्रेस को लाभ मिलने की भी संभावना जताई जा रही है।

 

सबसे ज्यादा 7 सीटों पर चुनाव महाराष्ट्र में होंगे, जहां वर्तमान में भाजपा और शरद पवार गुट के पास 2-2 सीटें हैं, जबकि कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और आरपीआई के पास 1-1 सीट है। तमिलनाडु की 6 सीटों में 4 डीएमके के पास हैं। बिहार और पश्चिम बंगाल में 5-5 सीटों पर मतदान होगा। ओडिशा में 4 सीटें, असम में 3, तेलंगाना, हरियाणा और छत्तीसगढ़ में 2-2 सीटों पर चुनाव होंगे, जबकि हिमाचल प्रदेश में 1 सीट खाली हो रही है। हाल के विधानसभा चुनावों में महाराष्ट्र, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए की मजबूत स्थिति को देखते हुए इन राज्यों में उसके प्रदर्शन पर नजर रहेगी।

 

मौजूदा समय में राज्यसभा की कुल 245 सीटों में एनडीए के पास 133 सदस्य हैं, जबकि विपक्षी गठबंधन INDIA के पास 79 सांसद हैं। अनुमानों के मुताबिक इन चुनावों के बाद भाजपा की सीटें 15 से 18 तक बढ़ सकती हैं। कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और हरियाणा से कुछ सीटें मिलने की संभावना है। वर्ष 2026 के अंत तक 72 से 75 सीटें और खाली होंगी, जिनमें ये 37 सीटें भी शामिल हैं। ऐसे में आने वाले समय में राज्यसभा का सियासी समीकरण और बदल सकता है।

Priyanshi Chaturvedi 20 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.