Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
प्रियंका गांधी का असम पर दौरा: गौरव गोगोई के समर्थन में बोलीं
Priyanka ,Gandhi, visits Assam: Speaks, support, Gaurav Gogoi

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने असम दौरे के दौरान कहा कि गौरव गोगोई और उनके परिवार को ‘पाकिस्तान लिंक’ जैसे आरोपों में घसीटना गलत राजनीति है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमंता बिस्वा सरमा चुनाव से पहले डर गए हैं, इसलिए निजी आरोप लगा रहे हैं। प्रियंका ने कहा कि असम की जनता समझती है कि विपक्ष से घबराकर इस तरह के मुद्दे उठाए जा रहे हैं और गौरव गोगोई सही रास्ते पर हैं।

 

गुवाहाटी के पास सोनापुर पहुंचीं प्रियंका गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि उन्होंने असम के विकास, युवाओं को रोजगार और महिलाओं की सुरक्षा के लिए क्या ठोस काम किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में चुनाव से पहले महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है, लेकिन पांच साल में सुरक्षा और रोजगार के मुद्दों पर ठोस परिणाम नहीं दिखते। प्रियंका ने यह भी कहा कि राज्य की संपत्ति कुछ चुनिंदा हाथों में सिमटती जा रही है और योजनाओं का उपयोग चुनावी लाभ के लिए किया जा रहा है।

 

असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ 20 बिंदुओं की चार्जशीट जारी की है। इस बीच, हालिया राजनीतिक घटनाक्रम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गौरव गोगोई से जुड़े कथित ‘पाकिस्तान लिंक’ की जांच केंद्र से कराने की बात कही है। वहीं, कांग्रेस नेताओं ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। असम की राजनीति में इन आरोप-प्रत्यारोपों से चुनावी माहौल और गरमा गया है।

Priyanshi Chaturvedi 20 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.