Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बिहार विधानसभा: मैथिली ठाकुर ने अपराध पर हमला बोला, तेजस्वी यादव ने किया पलटवार
Bihar Assembly,Maithili Thakur attacks crime, Tejashwi Yadav hits back

बिहार विधानसभा में पहली बार अलीनगर से विधायक बनी मैथिली ठाकुर का अपराध और पिछली सरकार पर तंज भरा भाषण सोशल मीडिया पर फिर वायरल हो रहा है। मैथिली ने सदन में बताया कि लालू यादव के शासनकाल यानी जंगलराज में बिहार कैसा था। उन्होंने इस दौरान महाभारत की तुलना करते हुए कहा कि धृतराष्ट्र हस्तिनापुर की बजाय अपने बेटे दुर्योधन की चिंता करते थे, जैसे लालू यादव अपने छोटे बेटे के प्रति स्नेह दिखाते थे।

सदन में आरजेडी नेताओं के टोकाटोकी पर उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी की नौकरी छोड़कर विधायक बने आरजेडी नेता से कहा, “वीडीओ साहेब, दिल पर हाथ रख के बताइ!” मैथिली ने 2005 से पहले बिहार के हालात का उदाहरण देते हुए गाँव की कहानियाँ सुनाईं, जैसे शाम पांच छह बजे के बाद गाड़ी से निकलना भी खतरे से खाली नहीं था। उनका भाषण अपराध और सुरक्षा पर केंद्रित था और विपक्ष को आड़े हाथों लिया।

इसपर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पलटवार किया। उन्होंने मैथिली ठाकुर का फोटो साझा करते हुए लिखा कि कुछ लोग विधायक बनते ही राजनीति का पूर्ण ज्ञान होने का भ्रम पाल लेते हैं। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि जो लोग जंगलराज का जिक्र करते हैं, उनके ही परिवार ने मधुबनी जिले में चोरी की शिकायत की थी, जबकि प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार थी।

Priyanshi Chaturvedi 21 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.