Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भोपाल में अब लागू होगा AI आधारित लीगल केस
 AI-based, legal cases ,implemented, Bhopal

राजधानी भोपाल में विभिन्न विभागों में लंबित कोर्ट प्रकरणों के प्रबंधन के लिए प्रशासन अब एआई आधारित लीगल कोर्ट केस मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने जा रहा है। इस नई व्यवस्था के जरिए कलेक्ट्रेट से जुड़े करीब 150 मामलों सहित जिलेभर के सैकड़ों केस एक ही प्लेटफॉर्म पर मॉनिटर किए जाएंगे। जो विभाग अब तक मामलों को लंबित रखे हुए थे या प्रगति दर्ज नहीं कर रहे थे, वे इस सिस्टम के जरिए चिन्हित होंगे और जिम्मेदारी तय की जाएगी।

 

यह इंटीग्रेटेड केस मैनेजमेंट सिस्टम सभी संबंधित अधिकारियों को एक साझा डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगा, जहां केस की स्थिति, प्रगति और पेंडेंसी की विस्तृत रिपोर्ट देखी जा सकेगी। डेटा सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा और केवल अधिकृत अधिकारियों को ही एक्सेस मिलेगा। मेट्रो, नए आईएसबीटी, सड़क, ब्रिज और जमीन संबंधी विवादों सहित पेंशन प्रकरणों में भी इससे तेजी से निर्णय संभव होगा, जिससे ग्रामीण और शहरी विकास परियोजनाओं को गति मिलेगी।

 

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने स्पष्ट किया कि नई तकनीक से कोर्ट मामलों के निपटान में पारदर्शिता और तेजी आएगी। जिला समिति की बैठक में 600 लंबित प्रकरणों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने बैंकों को निर्देश दिए कि स्वीकृत मामलों का वितरण एक सप्ताह में और शेष लंबित मामलों का निराकरण 15 दिनों में किया जाए। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि तय समयसीमा का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

Priyanshi Chaturvedi 26 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.