Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
रायपुर के 226 खिलाड़ी और 78 स्काउट-गाइड विद्यार्थियों को मिलेंगे बोनस
226 players, 78 scout-guide ,students, Raipur, bonus.

माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं में इस वर्ष खेल और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से जुड़े विद्यार्थियों को बोनस अंकों का लाभ मिलेगा। Raipur जिले से 226 खिलाड़ियों और 78 स्काउट-गाइड विद्यार्थियों की सूची जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा भेजी गई है। इनमें कक्षा 12वीं के 118 और 10वीं के 108 विद्यार्थियों को खेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी के आधार पर बोनस अंक दिए जाएंगे, जबकि स्काउट एंड गाइड में 12वीं के 31 और 10वीं के 37 छात्र-छात्राएं पात्र हैं।

 

नियमों के अनुसार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने पर 10 अंक, राष्ट्रीय स्तर पर 15 और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 20 बोनस अंक मिलेंगे। एनसीसी के आरडी परेड और मावलंकर शूटिंग के लिए 15 अंक, थल सेना, वायु सेना या नौसेना कैंप के लिए 15 तथा डी-कैट कैंप के लिए 10 अंक निर्धारित हैं। स्काउट-गाइड में राज्यपाल अवार्ड पर 10 और राष्ट्रपति अवार्ड पर 15 अंक दिए जाएंगे। साक्षरता या ‘उल्लास नव भारत’ कार्यक्रम से जुड़े स्वयंसेवकों को भी अधिकतम 10 अंक तक का लाभ मिलेगा।

 

अधिकारियों के अनुसार, डीईओ कार्यालय से भेजा गया डेटा पहले लोक शिक्षण संचालनालय और फिर शिक्षा मंडल को प्रेषित किया जाता है। राज्य स्तर पर कुल कितने विद्यार्थियों को बोनस अंक मिलेंगे, इसकी अंतिम जानकारी अभी मंडल को प्राप्त नहीं हुई है। योजना के तहत केवल उन्हीं विद्यार्थियों को पात्र माना गया है, जिन्होंने मान्यता प्राप्त संस्थाओं जैसे भारतीय ओलंपिक संघ, युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय या स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा प्रमाणित प्रतियोगिताओं में भाग लिया है।

Priyanshi Chaturvedi 26 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.